फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसयूआई का पूर्व इकाई अध्यक्ष गिरफ्तार

एनएसयूआई का पूर्व इकाई अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में करीब पांच माह बाद नामजद पीजी कॉलेज ऋषिकेश के एनएसयूआई इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि ढालवाला, मुनिकीरेती की एक युवती 26 जनवरी को अमन शर्मा समेत तीन लोगों के साथ बैराज पहुंची थी। अचानक अमन शर्मा ने बीच-कैंपिंग करने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी घर से घुघताणी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अमन शर्मा निवासी सोमेश्वरनगर, ऋषिकेश ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से उसे कैंप में ज्यादा शराब पिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपी रात में युवती को उसी हालत में छोड़कर दूसरे कैंप में चला गया। बताया कि विवेचना में यह सामने आया कि जब अमन शर्मा 27 जनवरी की सुबह युवती के कैंप में पहुंचा, तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। आरोपी और उसके साथी युवती को ऋषिकेश के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि आरोपी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा
युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीती 30 जनवरी अमन शर्मा समेत तीन लोगों को नामजद किया था, जिसमें जसविंदर सिंह निवासी डोईवाला व मधु नेगी निवासी नरेंद्रनगर भी शामिल थे। हालांकि पुलिस ने अमन शर्मा के अलावा अन्य दो आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामले में नामजद दोनों आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाई गई। बताया कि मुकदमा नरेंद्रनगर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed