फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेढ लाख के गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

डेढ लाख के गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से करीब डेढ़ लाख कीमत का 10 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को त्रिवेणीघाट पर गश्त के दौरान नावघाट के समीप एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा ऋषिकेश में किसी को सप्लाई करने के लिए लाई थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान जया राजपूत पत्नी जितेंद्र राजपूत निवासी आईडीपीएल के रूप में हुई है। आरोपी महिला का पति मजदूरी करता है और उसने रकम कमाने के लालच में तस्करी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed