फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तारकोल भरे ड्रमों से लदा ट्रक पलटा, हादसा बचा

तारकोल भरे ड्रमों से लदा ट्रक पलटा, हादसा बचा

Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तारकोल भरे ड्रमों से लदा ट्रक पलटा, हादसा बचा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने में बृहस्पतिवार रात तारकोल के ड्रमों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग से टकराने के बाद बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसा मुख्य बाजार स्थित पहाड़ी गली के पास हुआ। रात होने की वजह से सड़क खाली थी। इससे कोई अनहोनी नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात एक बजे तारकोल के ड्रमों से लदा एक ट्रक हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पहाड़ी गली की ओर से निकली एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ा गया और पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से स्ट्रीट लाइट और रेलिंग टूट गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटा यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed