फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में डूब रहे तीन युवकों को बचाया

गंगा में डूब रहे तीन युवकों को बचाया

Fri, 08 Jun 2018 02:19 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

तपोवन क्षेत्र स्थित सच्चा धाम में गंगा में नहा रहे हरियाणा के तीन युवकों को नदी पार करना महंगा पड़ गया। भंवर में फंसे तीनों युवकों को स्पीड बोट संचालकों की सूझबूझ से बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में घूमने आए हरियाणा के तीन युवक नवीन पुत्र रमेश 18 रोहतक, सुधीर पुत्र जगदीश 17 और रोहित पुत्र धर्मवीर 18 निवासी सुनहरी गांव, जिला रोहतक हरियाणा दोपहर करीब एक बजे तपोवन के सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहा रहे थे।

तीनों नदी पार करने के चलते बीच भंवर में फंस गए व डूबने लगे। इसकी जानकारी नदी के दूसरी ओर स्पीड बोट संचालक अंकुर व अंकित कुकरेजा को मिली। उन्होंने डूबते युवकों को बचाने के लिए जल पुलिस के जवानों के साथ स्पीड बोट समेत स्टाफ को मौके पर भेजा । कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर तीनों को सकुशल बचा लिया और लक्ष्मणझूला घाट पर पहुंचाया। टीम में जल पुलिस के जवान अनुराग पाल, विपिन कुमार के अलावा मोटर बोट स्टाफ के अनिल बंसल, सूरज शर्मा, शशि, संजय शर्मा, ऋषि राणा, संजय कश्यप, राजीव आर्य, विशंबर निषाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed