फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मीरानगर में अज्ञात ने उड़ाई नकदी और जेवर

मीरानगर में अज्ञात ने उड़ाई नकदी और जेवर

Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मीरानगर स्थित गली नंबर छह में अज्ञात ने एक बंद घर में सेंध लगा दी। चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात ले उड़ा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल स्थित मीरानगर गली नंबर- छह निवासी कुशल कुमार डोगरा पुत्र आत्माराम बीती 25 मई को घर में ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए थे।

वह बीती एक जून को वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला। कमरे के भीतर सामान बिखरा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। बताया कि अज्ञात अलमारी से सोने व चांदी के जेवर, एक कैमरा और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित कुशल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed