{"_id":"5b16f3bb4f1c1ba96e8b67c8","slug":"15282308474-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के प्रयास में होटल संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के प्रयास में होटल संचालक गिरफ्तार
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
तपोवन में एक होटल संचालक ने बीते सोमवार की देर रात मुंबई की ट्रेवल एजेंसी में कार्यरत युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी होटल संचालक नवीन राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना से संबंधित होटल के कमरे को सीज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार को मुंबई की एक ट्रेवल एजेंसी में कार्यरत 23 वर्षीय युवती किसी काम से तपोवन पहुंची थी।
उसने होटल आयुष में कमरा बुक किया था। युवती का आरोप है कि देर रात होटल संचालक नवीन राणा उसके कमरे में दाखिल हुआ और जबरदस्ती शराब पिलाने की जिद करने लगा। पीड़ित युवती ने अपने साथियों को मोबाइल से फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मुनिकीरेती से पुलिस फोर्स होटल में पहुंची और आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नवीन राणा पुत्र स्व. रामफल राणा निवासी 291 शिवनगर, थाना व जिला भिवानी, हरियाणा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
वेटर बनकर पहुंचा था कमरे में
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी होटल संचालक नवीन राणा युवती के कमरे में वेटर बनकर पहुंचा था। पूछताछ में युवती ने बताया कि आरोपी ने रात में उसका कमरा शिफ्ट कराया, और अपने कमरे के साथ ही युवती को कमरा दिलाया। आरोपी तीन से चार बार युवती के कमरे में आया। इस बीच उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर शराब पिलाने के लिए ऑफर किया। बताया कि शक होने पर उसने माता-पिता और दोस्तों के माध्यम से कंट्रोल रूम से शिकायत की।
विज्ञापन
होटल संचालकों को नोटिस जारी
तपोवन स्थित होटल में युवती से छेड़छाड़ के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया, तो उसमें होटल की किसी भी गैलरी में सीसीटीवी कैमरा लगा होना नहीं पाया गया, जिस पर थानाध्यक्ष आरके सकलानी क्षेत्र के सभी होटल संचालकों को नोटिस जारी कर 10 दिन में गैलरी आदि में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अल्टीमेटम दिया है। बताया कि चेकिंग में किसी भी होटल संचालक की लापरवाही मिलने पर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।