फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Fri, 01 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े के कारण विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोशी की हालत में परिजन महिला को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली क्षेत्र के मारखमग्रांट बाजावाला निवासी नसीबुद्दीन की पत्नि शबाना 35 ने बुधवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजनों को इसका पता चला तब तक शबाना की हालत बेहद खराब हो चुकी थी।

आनन-फानन में निजी वाहन से शबाना को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए पारिवारिक क्लेश को माना जा रहा है। बताया कि काफी समय से परिवार में झगड़ा चल रहा था। शबाना के सात बच्चे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इसमें मामला दर्ज नहीं किया गया है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed