फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1200 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

1200 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
1200 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने 43.20 लाख रुपये की लागत की बिना लेवलिंग की 1200 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेेमाल किए जा रहे ट्रक को भी सीज कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि धर्मावाला चौक के रास्ते शराब की बड़ी खेप को बेचने के लिए यूपी और दिल्ली ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में वाहनों को रोक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हिमाचल की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोक उसकी तलाशी ली गई। जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ट्रक में सवार दोनों लोगों को पूछताछ के लिए धर्मावाला चौकी ले आई। जहां आरोपियों की पहचान नियाज अहमद डाड पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बिहिबाग थाना यारीपुरा जिला पुलगांव जम्मू कश्मीर और आदिल मोहम्मद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम बेललौ थाना रायपुरा जिला पुलोवामा जम्मू कश्मीर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। हिमाचल प्रदेश में उनकी मुलाकात जोहर अहमद नामक व्यक्ति से हुई। जिसने उन्हें पैसे कमाने का लालच दिया। वह हिमाचल प्रदेश से जोहर के साथ मिल बिना लेवल की अवैध शराब को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बेचते थे। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि जोहर अहमद की तलाश शुरू कर दी गई है। तस्करों ने शराब तस्करों के बारे में कई राज उगले हैं। जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed