{"_id":"5b047ddc4f1c1bd6408b709d","slug":"15270210158-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी में एममी और राजस्थान के नौ वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामारी में एममी और राजस्थान के नौ वाहन सीज
Updated Wed, 23 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेेश।
चारधाम यात्रा में डग्गामारी थम नहीं रही है। मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने भद्रकाली चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाकर नौ निजी क्रूजर वाहनों को व्यावसायिक इस्तेमाल के आरोप पकड़ लिया। वाहनों में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे। बताया कि सभी वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान की अगुवाई में विभागीय टीम ने गंगोत्री राजमार्ग स्थित भद्रकाली चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चारधाम यात्रा पर जा रहे मध्यप्रदेश के आठ और राजस्थान के एक क्रूजर वाहन को रोका गया। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि वह किराए पर क्रूजर वाहन बुक कराकर यात्रा पर जा रहे हैं, जिसके बाद परिवहन कर अधिकारी ने उक्त वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित मंशा देवी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 16 मैक्सी कैब, कार और दुपहिया वाहनों को यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चालान किया गया। गौरतलब है कि संभागीय परिवहन विभाग चारधाम यात्रा के शुरू के बाद से अभी तक सात वाहनों को डग्गामारी में सीज व 26 के चालान कर चुका है।
नहीं चाहिए अतिरिक्त बसें
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की बढ़ी आमद के चलते एआरटीओ ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को पत्र भेजकर उनसे अतिरिक्त बसों की आवश्यकता के बाबत जानकारी मांगी। जिस पर फिलहाल रोटेशन ने पर्याप्त बसें होने का हवाला देकर अतिरिक्त बसें लेने से इनकार कर दिया है। इस बाबत समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने एआरटीओ को लिखित पत्र भेजा है। साथ ही यह भी कहा गया कि रोटेशन की बिना अनुमति के अन्य स्रोतों की बसें नहीं मंगाई जाएं।