{"_id":"5b01dcb24f1c1b195e8b5d60","slug":"15268486858-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदार और फल विक्रेताओं में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्लेदार और फल विक्रेताओं में मारपीट
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
हरिद्वार रोड स्थित सब्जी मंडी गेट पर शनिवार देर रात पल्लेदारों और फल विक्रेताओं में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में सरेआम जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे सब्जी मंडी गेट के समीप फल की दुकान चलाने वाले विक्रेताओं की मंडी के पल्लेदारों से सामान को लेकर कहासुनी हुई। झगड़े में गाली गलौच के बाद दोनों पक्षों में सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में एक 20 वर्षीय युवक जख्मी भी हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर आईडीपीएल चौकी और कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस झगड़े में शामिल बृजकिशोर तिवारी को गिरफ्तार कर चौकी ले गई। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। बताया कि उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस पर बदसलूकी का आरोप
ऋषिकेश। सब्जी मंडी गेट पर शनिवार रात दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना मुखर्जी मार्ग निवासी मुमताज हाशिम ने पुलिस को दी। वह भी झगड़े में बीचबचाव के लिए मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनकेे साथ बदसलूकी की। वरिष्ठ नागरिक ने पुलिस पर बेवजह गाली गलौच देने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक का घर मुखर्जी मार्ग पर है और वह झगड़े वाले स्थान पर खड़े मिले, जिसके चलते उन्हें मौके से हटने के लिए कहा गया था। बताया कि उनके साथ बदसलूकी जैसा कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विवाद में पुलिस ने काटी एनसीआर
शनिवार रात सब्जी मंडी के गेट पर दो पक्षों में विवाद के मामले में एक पक्ष ने पुलिस को मारपीट और गाली गलौच की लिखित शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि विनोद पांडेय, दशरथ, श्यामू की शिकायत में कालू खान पुत्र रफीक, मोहम्मद इरफान और अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद इरफान नामजद हैं। बताया कि मामला दर्ज कर एनसीआर (नॉन कॉगजनेबल रिपोर्ट ) काटी गई है। बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।