फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप

अध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप

Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

बापूग्राम स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन स्कूल के अध्यापक पर कक्षा 10 के छात्र को डंडे से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने छात्र का सरकारी अस्पताल में इलाज कराकर उसका मेडिकल कराया है। बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी। शिवाजीनगर निवासी दिलीप ने बताया कि उनका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वह रोजाना की तरह शनिवार को स्कूल पहुंचा था। इसी बीच क्लास टीचर ने उसे किसी बात को लेकर पीट दिया।
आरोप है कि टीचर ने उनके बेटे को डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके हाथ में चोटें आ गई। इसके साथ ही उसके शरीर पर भी जगह-जगह डंडे से पिटाई होने के चलते निशान बने हुए हैं। बताया कि उन्होंने बेटे का मेडिकल कराया है और उक्त शिक्षक की शिकायत पुलिस से की जाएगी। इस बाबत स्कूल प्रबंधन को भी लिखित शिकायत सौंपी जाएगी। एसएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्होंने इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
मामला संज्ञान में है। पीड़ित छात्र के पिता से बात हुई है। क्लास टीचर को हिदायत दी गई है। वह दोबारा ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद मलासी, प्रधानाचार्य, गंगोत्री विद्या निकेतन स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed