{"_id":"5af0b7554f1c1ba1098b8c1e","slug":"152572501111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला महाविद्यालय में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोईवाला महाविद्यालय में चोरी का प्रयास
Updated Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला (देहरादून)।
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार रात में नकाबपोशों ने स्ट्रांग रूम में डाक्युमेंट्स चोरी करने का प्रयास किया। नकाबपोशों ने सभी विभागों की अलमारियों को खंगाल डाला। हालांकि महाविद्यालय से कोई सामान चोरी होने की बात अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि स्ट्रांग रूम में विवि की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र रखे हुए थे, हो सकता है कि वे उन्हीं को चुराने के लिए वहां पहुंचे हों। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात में 4-5 नकाबपोशों ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन के दरवाजे को तोड़कर प्राचार्य कक्ष में रखीं करीब 15 अलमारियों को खंगाला डाला। प्राचार्य कक्ष में परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लिए डबल लॉक का स्ट्रांग रूम बनाया गया था, जिसको वे तोड़ने में असफल रहे। सोमवार की सुबह महाविद्यालय खुलने पर मामले घटना का पता चला।
दस्तावेज को चुराना हो सकता है मकसद
इन दिनों श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसका सेंटर डोईवाला महाविद्यालय को बनाया गया है। बताया गया है कि 18 मई तक होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी यहीं स्ट्रांग रूम में रखे हुए थे। हो सकता है कि प्रश्न-पत्रों को चुराने के मकसद से यह हरकत की गई हो। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में कई नकाबपोश नजर आए हैं। उनकी आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच हैं। संभवत: किसी दस्तावेज को चुराने के मकसद से वह कॉलेज में घुसे होंगे। जिस तरह सामान टटोला गया है, उससे यह नहीं लग रहा है कि वे चोरी की नीयत से घुसे थे। वहां पर कंप्यूटर, कैमरे आदि कई कीमती सामान रखा हुआ था, जिसमें से वे कुछ भी लेकर नहीं गए। संभावना है कि चोर किसी डाक्युमेंट की चोरी के मकसद से ही अंदर घुसे। मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में कैमरे लगे होने की थी जानकारी
जिस अंदाज में चोरी का प्रयास किया उससे तो यही लगता है कि चोर स्ट्रांग रूम के बारे में वाकिफ थे। पुलिस के अनुसार नकाबपोशों को पता था कि स्ट्रांग रूम में कैमरे लगे थे, इसलिए वह मुंह को अच्छी तरह से ढककर अंदर घुसे। स्ट्रांग रूम में घुसते ही उन्होंने डंडे से सीसीटीवी कैमरे को घुमाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया। रात करीब दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक वह अलमारियों को खंगालते रहे।