{"_id":"5ae7817d4f1c1b5d098b759c","slug":"15251214051818-28-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 सीटर में पास बस में मिली 28 सीटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 सीटर में पास बस में मिली 28 सीटें
Updated Tue, 01 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
संभागीय परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नियमों के उल्लंघन में 23 वाहनों के चालान किए। चेकिंग में अधिकारियों को दिल्ली की एक ऐसी भी बस मिली, जोकि 18 सीट में पंजीकृत थी, लेकिन उसमें 28 सीट लगाकर दौड़ाया जा रहा था। एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि चेकिंग के दौरान दिल्ली की एक बस का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। बताया कि सप्ताह के अंतर्गत 193 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 15 को सीज किया गया। अभियान में चालकों से 3,57,600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। चेकिंग अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। बताया कि चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।