फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली के युवकों ने राफ्टिंग कारोबारी पर झोंके फायर

दिल्ली के युवकों ने राफ्टिंग कारोबारी पर झोंके फायर

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में एक युवक ने राफ्टिंग संचालक और उनके साथी पर सरेआम फायर झोंक दिया। दो राउंड फायर करने के बाद युवक और उसका साथी भाग गया। राफ्टिंग कारोबारी और उनका साथी बाल-बाल बच गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं चल पाया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण झूला निवासी राफ्टिंग संचालक संजीव भंडारी और उनका एक साथी वासू कार से चार धाम यात्रा बीटीसी परिसर में रविवार रात पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पीछे खड़ी दिल्ली नंबर की इनोवा कार में सवार दो युवकों से इनोवा को पीछे करने के लिए कहा। इस उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उनमें से एक युवक ने संजीव पर रिवाल्वर तान दी और दो राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वहां भीड़ जुटती देख कार सवार दोनों युवक फरार हो गए। संजीव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव और वासु को लेकर युवकों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों और राफ्टिंग संचालकों में मारपीट
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित मधुवन आश्रम तिराहे के समीप मेरठ के पर्यटकों का राफ्टिंग संचालकों से कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हाईवे पर मारपीट से जाम लग गया। सूचना पर कैैलास गेट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने झगड़ रहे लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें चौकी ले आए। मारपीट में तीन लोगों को चोटें भी आ गई। चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि कार हटाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed