फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथी के हमले में घायल वृद्धा की मौत

हाथी के हमले में घायल वृद्धा की मौत

Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

बैराज-चीला मार्ग पर बाइक सवार पांच लोगों पर हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घायल महिला का एम्स में उपचार चल रहा था। आईडीपीएल चौकी पुलिस के मुताबिक बीती सात अप्रैल को नीलो देवी उर्फ लाली (60) पत्नी वीर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी, खन्ना पट्टी, जिला बिजनौर, यूपी अपनी बेटी संजू को इलाज के लिए एम्स लेकर आई थी। एम्स में नंबर आने में देरी के चलते वह रिश्तेदार संजीव के साथ बाइक पर बैराज रोड पर घूमने निकली थी। इस दौरान लीला देवी के साथ दो बच्चे भी थे।

बताया गया कि इसी बीच बैराज मार्ग पर कुनाऊं गांव के समीप हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें लीला देवी जख्मी हो गई थी। अन्य को भी चोटें आई थी। परिजनों ने लीला देवी को एम्स में भर्ती कराया था। बीते बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों की सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस एम्स पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed