फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जांच में सहयोग नहीं कर रहा एम्स प्रशासन!

जांच में सहयोग नहीं कर रहा एम्स प्रशासन!

Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

एक व्यापारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में विवेचना के लिए पुलिसकर्मी बीते बुधवार को एम्स पहुंचे। बताया गया कि संस्थान के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही एम्स में पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी किये जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि, एम्स प्रशासन ने इस तरह की किसी बात से स्पष्ट तौर पर इनकार किया है।
पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को रेलवे रोड पर वृत्त मेगामार्ट के नाम से दुकान चलाने वाले व्यापारी विद्यावृत्त शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मामले का लिंक एम्स से होने के चलते पुलिसकर्मी संबंधित लोगों की पहचान के लिए संस्थान में पहुंचे। उन्होंने एम्स के डीन समेत अन्य अधिकारियों से जांच में सहयोग करने के लिए कहा। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस दौरान संस्थान प्रशासन मामले की जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि संस्थान की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस तफ्तीश में जुटी है। बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि दुकान स्वामी ने आरोपियों में एम्स से जुड़े लोगों के होने की बात कही थी, जिस पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच के लिए संस्थान में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एम्स पीआरओ
एम्स प्रशासन पुलिस को जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की चर्चा सिर्फ अफवाह है। संस्थान मामले में पूरी सहायता के लिए तैयार है।
- हरीश थपलियाल, पीआरओ, एम्स, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed