{"_id":"5acd1ee04f1c1b553e8b472b","slug":"152339222716-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाटसएप से तीन घंटे में दबोचा टप्पेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाटसएप से तीन घंटे में दबोचा टप्पेबाज
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रेलवे रोड पर दिनदहाड़े एक महिला का पर्स उड़ाने वाले टप्पेबाज को कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महज तीन घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी का पर्स बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रामेश्वरपुरम, श्यामपुुर निवासी राधिका पाटनी पत्नी आरसी पाटनी रेलवे रोड पर खरीदारी करने पहुंची थीं। दोपहर करीब एक बजे दुकान में खरीदारी करने के दौरान किसी ने उनका पर्स उड़ा लिया। इसकी शिकायत लेकर राधिका कोतवाली पहुंची। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी युवक के फोटो व्हाटस ऐप पर डाले। दोपहर करीब तीन बजे फोटो से मिलता-जुलता युवक हरिद्वार रोड स्थित सब्जी मंडी के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को धर लिया। आरोपी की पहचान विवेक पांडेय उर्फ विक्की पुत्र वशिष्ठ मुनि पांडेय निवासी न्यू कॉलोनी, आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पर्स में एक कीमती फोन, 6500 रुपये और अन्य दस्तावेज थे।