{"_id":"5ac28c394f1c1bb5618b51bd","slug":"152269932616-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस और स्मैक के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस और स्मैक के साथ चार गिरफ्तार
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने 685 ग्राम चरस और 13 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी सीज कर दिया है।
रविवार की रात को पुलिस दर्रारेट बैरियर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक बाइक को रोक लिया। उसमें तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर तीनों के पास से 435 ग्राम चरस और 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस चौकी ले आई। जहां आरोपियों की पहचान दिलशाद पुत्र अली हसन, मुंतजिर पुत्र नसीर अहमद और हसीब पुत्र निन्ना तीनों निवासी ढकरानी थाना विकासनगर के रूप में हुई। वहीं चोई बस्ती के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ सुलेमान उर्फ भंडारी पुत्र मोहम्मद तकी निवासी ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि चारों आरोपी सहारनपुर के मिर्जापुर से चरस और स्मैक खरीद कर लाते थे। जिन्हें सहसपुर और आसपास के इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को सप्लाई करते थे। चारों को आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।