{"_id":"5abfefd54f1c1bd2618b4ce4","slug":"15225282186-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग कर ठगों ने एक लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन शॉपिंग कर ठगों ने एक लाख उड़ाए
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शातिर ठगों ने ऑन लाइन शॉपिंग कर एक महिला के खातों से एक लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में महिला ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में लक्ष्मणपुर निवासी अनीता वर्मा पत्नी मनोज वर्मा ने बताया कि उसका ओरियंटल बैंक की एनफील्ड शाखा में सेविंग एकाउंट है। इसमें करीब एक लाख रुपये जमा थे। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से अब तक उसके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक लाख रुपये विड्रॉल किए जा चुके हैं। रुपये निकलने से संबंधित उनके मोबाइल में कोई मैसेज भी नहीं आया। उन्होंने बीते शुक्रवार की शाम को एटीएम मशीन पर पैसे निकालने पहुंची तो पैसे नहीं निकले। जब अकाउंट चैक किया तो शून्य बैलेंस देख कर उनके होश उड़ गए। कहा शनिवार को जब उन्होंने बैंक पहुंच जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसके खातों से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक लाख रुपये का ट्रांजिक्शन किया गया है। एसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।