फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डंपर पलटा, 15 मजदूर घायल

डंपर पलटा, 15 मजदूर घायल

Sun, 01 Apr 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
डंपर पलटा, 15 मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कालसी मोटर मार्ग पर मजदूरों से लदा लोनिवि का एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे खेतों में पलट गया। हादसे में 15 मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर नौ घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को लोनिवि का एक डंपर साहिया से कालसी जा रहा था। डंपर में करीब 15 मजदूर सवार थे। साहिया से करीब 500 मीटर आगे हाईया के पास डंपर का स्टियरिंग लॉक हो गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क से 10 मीटर नीचे खेत में पलटा। सड़क पलटने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक जयालाल शर्मा और रतीराम ने लोगों की मदद से घायल को डंपर से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ये हुए घायल
घायलों में संतराम(55) पुत्र कलीराम निवासी बडनू, हंसराम(55) पुत्र बीजू, दयाराम(40) पुत्र देवूराम, रविंद्र(18) पुत्र मदन सिंह, महावीर सिंह(25) पुत्र अमर सिंह, साहब सिंह(38) पुत्र हंसराम, मातवर सिंह(35) पुत्र दौलत सिंह, अरविंद(18) पुत्र दौलत सिंह, चमन सिंह(26) पुत्र नंदा, प्रीतम सिंह(23) पुत्र फतेह सिंह, जयपाल सिंह(24) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अमराहा, जीतू (23) पुत्र केसू, नारायण सिंह(45) पुत्र कांसू दोनों निवासी चापनू, शेर सिंह(45) पुत्र ध्यान सिंह निवासी धोईरा, तुलसी(23) पुत्र केसरू निवासी बकायला के रूप में हुई। इसमें से गंभीर हालत होने पर संतराम, हंसराम, जीतू, दयाराम, शेर सिंह, रविंद्र, तुलसी, नारायण सिंह, महावीर को गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed