फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंक से धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

बैंक से धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। मुनिकीरेती में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 15 लाख की क्रेडिट लिमिट बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी पत्नी व पिता अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को नरेंद्रनगर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक संजीत कुमार के मुताबिक गौरव अग्रवाल निवासी गली नंबर सात, आशुतोषनगर, ऋषिकेश ने ऋषिकेश में गायत्री ट्रेडिंग कंपनी खोली। उसने मुनिकीरेती स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता खोलकर लेन-देन के बाद बैंक ने उसकी 15 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट बना दी।
विज्ञापन

इस दौरान गौरव ने बैंक से 15 लाख की रकम निकाली और बंधक रखी जमीन को भी बेच दिया। शाखा प्रबंधक विजय कुमार को इसकी जानकारी लगने के बाद उनकी नामजद तहरीर पर गौरव अग्रवाल, उसकी पत्नी व पिता राकेश अग्रवाल के खिलाफ बीते 26 दिसंबर को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। एसआई ने बताया कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद से गौरव फरार चल रहा था, जिसे शुक्रवार की देर शाम चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed