फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चरस और स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

चरस और स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चरस और स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 950 ग्राम चरस और 15 ग्राम स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई चरस और स्मैक की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद एक बाइक को भी सीज कर दिया।
शुक्रवार रात को पुलिस ढाकी स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान इसराइल पुत्र अकबर निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी रेड़ापुर छरबा थाना सहसपुर के रूप में हुई। वहीं शिवनगर बस्ती के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस ने जीतमाला पत्नी गुंदेसर ग्राम रायपुर थाना सीतामणी जिला नानपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर झुग्गी झोपड़ी सेलाकुई और कविता पत्नी सुनील सनी निवासी शिव नगर झुग्गी झोपड़ी सेलाकुई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 450 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सहसपुर बाजार में चेकिंग अभियान चलाते हुए रहमान ढाबा के पास से बाइक सवार दो लोगों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा पुत्र श्याम मोहन शर्मा और हीरा पुत्र राज सिंह दोनों निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से शुभम शर्मा पूर्व में नशा तस्करी के मामले में थाना पटेलनगर से जेल जा चुका है। आरोपियों ने मिर्जापुर और सहारनपुर से चरस और बरेली से स्मैक खरीदने की बात कबूली है। जिन्हें ये सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को महंगे दाम पर बेचा करते थे। सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed