{"_id":"5ab291e54f1c1b90778b6cc7","slug":"152165244972017-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में 2017 में हुई मोबाइल चोरी में अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदरीनाथ धाम में 2017 में हुई मोबाइल चोरी में अभियुक्त गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने बदरीनाथ धाम में एक दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वर्ष 2017 के मई माह में बदरीनाथ के तप्तकुंड में एक मोबाइल की दुकान से किसी ने एक मोबाइल चुरा लिया था। दुकान संचालक रमेश चंद रामावत ने कोतवाली बदरीनाथ में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एसआई गगन मैठाणी को सौंपी थी। जांच टीम ने 20 मार्च को मामले में संलिप्त संतोष निवासी डी-179 जहांगीरपुरी, दिल्ली को हरकी पैड़ी हरिद्वार से मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस उसे गोपेश्वर लाई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।