फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डंपर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

डंपर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Thu, 15 Mar 2018 02:51 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हरबर्टपुर-पावंटा रोड पर ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसा में युवक की मौत हो गई जबकि, एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अक्षांश राठौर(21) पुत्र संजीव राठौर निवासी मेन अमर नगर फरीदाबाद हरियाणा बाइक पर सवार होकर पांवटा से देहरादून जा रहा था। उसके साथ बाइक पर वंदना पुत्री रविंद्र सिंह निवासी क्लेमेनटाउन देहरादून बैठी हुई थी। रामपुर मंडी के पास आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक डंपर की चपेट में आने के बाद पैराफिट से जा टकराया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंदना घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed