{"_id":"5aa442314f1c1bb6758b4afb","slug":"15207145288-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर महिला के सिर पर ईंट मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर महिला के सिर पर ईंट मारी
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
मामूली कहासुनी को लेकर तीन युवकों ने एक महिला के सिर पर ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। महिला की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर में शकुंतला निवासी चिरंजीपुर बद्रीपुर कॉलोनी ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे घर के पास लगे ईंट के ढेर के पास तीन युवक सिगरेट पी रहे थे। जिन्होंने वहां मौजूद बच्चों की किसी बात को लेकर पिटाई शुरू कर दी। जब उनकी बेटी सोनिया (32) ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो तीनों ने उनकी बेटी पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौका पाकर तीनों युवक वहां से फरार हो गए। निजी वाहन से घायल सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।