फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेकाबू कार ने युवक को रौंदा, मौत

बेकाबू कार ने युवक को रौंदा, मौत

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बेकाबू कार ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूगढ़ के पास एक राहगीर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। कार सवार ने फरार होने के चक्कर में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के पास एक दूसरे राहगीर को भी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद से कार चालक फरार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जगमोहन (32) पुत्र जनक सिंह निवासी ग्राम उसला तहसील मौरी जिला उत्तरकाशी शादी समारोह में विकासनगर आए हुए थे। सोमवार रात 11 बजे जगमोहन शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान वेदांश स्वीट शॉप के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने निजी वाहन से घायल को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के चंद मिनटों बाद ही पुलिस को सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के पास भी एक राहगीर के घायल होने की सूचना मिली। जिसको इलाज के लिए लेहमन अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान देवेंद्र सिंह(26) पुत्र मोहर सिंह तोमर निवासी पिनगिरी कामला तहसील कालसी के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने दोनों ही जगहों पर तेज रफ्तार सफेद रंग की बेकाबू कार को देखा। आशंका है कि दोनों राहगीरों को एक ही कार सवार ने टक्कर मारी है। कार सवार की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed