फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला में कार पलटने से छह लोग जख्मी

रायवाला में कार पलटने से छह लोग जख्मी

Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। रायवाला में मोतीचूर के समीप एक मैक्स कार ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई, जिससे कार सवार दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल दो लोगों को रेफर कर दिया है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक देहरादून से हरिद्वार जा रही मैक्स कार मोतीचूर में एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई।
विज्ञापन

कार के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान हुकुम चंद (55) पुत्र धनीराम निवासी उत्तरकाशी, सुभाष चंद (65) पुत्र कैलास चंद निवासी देहरादून, अनूप कुमार (52) पुत्र बिशनदास निवासी दून विहार, राजपुर रोड, देहरादून, कमला देवी (71) पत्नी कल्याण और रविंद्र 47 पुत्र कल्याण सिंह दोनों निवासी मोहक्कमपुर, देहरादून व मंजू रावत (52) पत्नी मोहन सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने मंजू रावत और हुकुम चंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed