फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रवन्ने के सापेक्ष अधिक खनन सामग्री ले जाने पर 12 वाहन सीज

रवन्ने के सापेक्ष अधिक खनन सामग्री ले जाने पर 12 वाहन सीज

Mon, 29 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
रवन्ने के सापेक्ष अधिक खनन सामग्री ले जाने पर 12 वाहन सीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

खनन माफिया रवन्ने की आड़ में खेल कर रहा है। रवन्ने के सापेक्ष डेढ़ गुना तक खनन सामग्री ढोई जा रही है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बीते शनिवार की शाम को एसडीएम जितेंद्र कुुमार ने अभियान चलाकर ऐसे 12 वाहनों को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई शाम छह से रात आठ बजे तक चली। कार्रवाई के दौरान नौ डंपर और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में रवन्ने के सापेक्ष डेढ़ गुना तक ज्यादा खनन सामग्री मिली।

उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को खनन एक्ट में सीज कर दिया गया है। वाहन स्वामियों ने जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने भीमवाला और पुल नंबर-एक डाक्टरगंज में खाली प्लॉट में अवैध तरीके से रखी की खनन सामग्री को भी जब्त किया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। यमुना नदी को जाने वाले रास्तों पर जगह जगह खाईयां खुदवाई गई हैं, ताकि अवैध खनन के लिए वाहन नदी में न उतरे सकें। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओवरलोडिंग के आड़ में राजस्व का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed