फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो से हिमाचल ब्रांड की 20 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। दोनों हिमाचल के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सवा दस बजे थानाध्यक्ष कालसी ऋतुराज की अगुवाई में पुलिस कर्मी कोटी रोड पर स्थित लाल ढांग बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस से वाहन को रोक कर तलाशी ली। जिसमें शराब की पेटियां लदी थीं। वाहन में सवार दोनों लोग शराब के परिवहन से संबंधित कागज नहीं दिखा सके। जिस पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। जिनकी पहचान ललित सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भैला तहसील नगेथा जिला सिरमौर और कमलजीत सिंह पुत्र सीताराम निवासी ग्राम धर्मकोट तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई। पुलिस दोनों का आपराधिक रिकार्ड पता कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए ढाई हजार के ईनाम की घोषणा की है। टीम में एसआई मनोज कुमार चौधरी, सिपाही अब्बल सिंह, संजय लेखवार, पवन बिष्ट, गौरव रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed