{"_id":"5a5799d54f1c1b6b188b462e","slug":"151569063310-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी को भेजा नारी निकतेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग किशोरी को भेजा नारी निकतेन
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। हिसरियाखाल क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई नाबालिग को तहसील प्रशासन ने नारी निकेतन भेज दिया है। नाबालिग को राजस्व पुलिस ने 8 जनवरी को ऋषिकेश से बरामद किया था। वहीं नाबालिग को भगाने के आरोप में राजस्व पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
7 जनवरी को हिसरियाखाल क्षेत्र की एक नाबालिग घर से लापता हो गई थी। जिस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 8 जनवरी को राजस्व पुलिस ने नाबालिग को दो युवकों के साथ ऋषिकेश में बरामद किया। दोनों युवक भल्लेगांव क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। नाबालिग के परिजनों ने उसे घर ले जाने से साफ इंकार कर दिया था। जिस पर तहसील प्रशासन ने उसे नारी निकेतन भेज दिया है। एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पोक्सो का होने के कारण इसे रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम से अनुरोध किया गया है।