फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रा ने डीन और प्रोफेसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

छात्रा ने डीन और प्रोफेसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 15 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने डीन और प्रोफेसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान की छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर संस्थान के डीन एवं प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने संस्थान निदेशक पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। छात्रा का कहना था कि उसने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से भी शिकायत की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम यहां स्थित एक उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान की की छात्रा सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि संस्थान का एक प्रोफेसर और एक डीन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसकी कई भी वीडियो बनाई गई है और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया जा रहा है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे संस्थान से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि उसने संस्थान के डीन और निदेशक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्रा ने तहरीर दी है। बयान दर्ज कराने के लिए छात्रा को शनिवार को बुलाया गया है। तहरीर लेने के बाद छात्रा को वापस हॉस्टल भेज दिया गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बाबत संस्थान के निदेशक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्नी से अश्लील हरकत करने वाला सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार
पत्नी से अश्लील हरकत करने वाले उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस को एक साल से आरोपी की तलाश थी। सिविल लाइंस कोतवाली में एक महिला ने अपने असिस्टेंट प्रोफेसर पति के खिलाफ 18 मार्च 2017 को तहरीर देकर अश्लील हरकत करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बेटे को दिखाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपी को संस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed