{"_id":"5aa82e474f1c1ba6768b5627","slug":"151520971335-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम में महिला के गले से उतारी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रम में महिला के गले से उतारी चेन
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
कांवली रोड पर बेटी को स्कूल से लेकर आ रही एक महिला के गले से विक्रम के अंदर सोने की चेन उड़ा ली गई। उतरते समय चेन गायब होने का पता लगा तो महिला ने शोर मचाते हुए विक्रम का पीछा भी किया, मगर वह तेजी से निकल गया। इस मामले में लक्ष्मण चौकी पर लिखित में तहरीर दी गई है।
कांवली रोड स्थित एमडीडीए कालोनी निवासी ऑडिनेंस कर्मचारी मदन सिंह पंवार की पत्नी अनिता पंवार रोजमर्रा की तरह मंगलवार दोपहर को बल्लीवाला चौक स्थित स्कूल से बेटी को लेकर विक्रम में आ रही थी। उस समय विक्रम में एक महिला और दो लड़कियां सवार थी। महिला बार-बार बच्चे को उल्टी होने की बात कहकर अनिता को आगे पीछे कर रही थी। इसी खेल में अनिता के गले से सोने की चेन निकाल ली गई। अनिता पंवार घर के पास विक्रम से उतरी। चालक को भुगतान करने के बाद जैसे वह आगे बढ़ी तो उस गले से चेन होने का पता चला। महिला ने शोर मचाते हुए विक्रम को रुकवाने का प्रयास किया, मगर वह स्पीड से निकल गया। 100 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर आ गई। पीड़ित अनिता पंवार की तरफ से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
....................
सट्टेबाजी में बंदी
देहरादून। बसंत विहार पुलिस ने नई बस्ती बनियावाला निवासी अमर सिंह को 1870 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।