फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योगा रिट्रिट भवन में निर्माणाधीन बेसमेंट सील

योगा रिट्रिट भवन में निर्माणाधीन बेसमेंट सील

Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
योगा रिट्रीट भवन में निर्माणाधीन बेसमेंट सील
विज्ञापन

-- एचआरडीए की टीम ने बुधवार दोपहर में की कार्रवाई
-- बिना अनुमति के किया जा रहा था बेसमेंट का निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बैराज रोड पर बिना अनुमति के योगा रिट्रीट भवन में कराए जा रहे बेसमेंट के निर्माण को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की टीम ने बुधवार को सील कर दिया। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मामले में प्राधिकरण ने भवन स्वामी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, जिसकी सुनवाई उपसचिव करेंगे।
एचआरडीए के सचिव वंशीधर तिवारी ने बताया कि बैराज रोड पर योगा रिट्रीट नामक भवन का मानचित्र स्वीकृत है, मगर भवन के आंगन में खाली पड़ी भूमि में बिना अनुमति के बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा था। बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व में छापेमारी के दौरान मौके पर निर्माण सामग्री बरामद हुई थी। इसके साथ ही बेसमेंट का निर्माण भी होते पाया गया था।
विज्ञापन

सचिव के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्राधिकरण के अधिकारियों ने तहसीलदार रेखा आर्य की मौजूदगी में बेसमेंट को सील कर दिया। बताया कि बिना अनुमति के निर्माण कराने पर भवन स्वामी के खिलाफ प्राधिकरण में मामला दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई एचआरडीए के उपसचिव द्वारा की जाएगी। प्राधिकरण की टीम में अधिशासी अभियंता सुनील पराशर, अवर अभियंता बलराम सिंह, राजेंद्र बहुगुणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed