फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फेसबुक पर दोस्त बन 35 लाख की ठगी

फेसबुक पर दोस्त बन 35 लाख की ठगी

Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
‘फेसबुक’ पर दोस्त बन 36 लाख की ठगी
विज्ञापन

-- कबूतरबाजी की शिकार हुई ऋषिकेश निवासी बुजुर्ग महिला
-- बिजनेस में मोटी कमाई के झांसे में आकर गंवाई रकम

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सएप’ पर बिजनेस में मोटी कमाई का झांसा देकर फेक आईडी के जरिए महिला समेत तीन लोगों ने ऋषिकेश निवासी एक बुजुर्ग महिला से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने कबूतरबाजी के मामले में अज्ञात के खिलाफ पीड़िता की बेटी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी के मुताबिक बीते साल जून माह में देहरादून रोड निवासी बुजुर्ग महिला सुधा सिंह पत्नी डा. केपी सिंह को लंदन निवासी फ्रेंक एंडरसन नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट ‘फेसबुक’ पर आई। फ्रेंक ने उन्हें बाबोब नामक बिजनेस में इन्वेस्ट की सलाह दी और इसके बाद चेटिंग ‘फेसबुक’ से ‘व्हाट्सएप’ पर आ गई। फ्रेंक ने मार्क एडरसन से सुधा की बात कराकर उसे बिजनेस हैड बताया। इसमें अमृता वर्मा नाम की एक महिला से मध्यस्तता भी कराई गई।
विज्ञापन

बिजनेस में मोटी कमाई का झांसा देकर फ्रेंक नामक शख्स ने सुधा से खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद अक्टूबर तक रकम जमा कराने का सिलसिला जारी रहा। करीब 35 लाख रुपये जमा कराने के बाद सुधा को ठगी का अहसास हुआ। उसने परिजनों को धोखाधड़ी की जानकारी दी। मंगलवार को सुधा की बेटी मसूरी निवासी अंजलि सिंह चौहान कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लोगों के भी लगवा दिए पैसे
ऋषिकेश। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि ‘फेसबुक’ पर अज्ञात के झांसे में आकर मोटी कमाई के लालच में सुधा के पास जब रकम खत्म हुई, तो उसने शहर में अपने परिचितों को भी इस बिजनेस की जानकारी दी। मोटी कमाई की बात सुनने के बाद शहर के भी कई अन्य लोगों ने बिजनेस के लिए सुधा को लाखों रुपये की रकम दे दी।

कहीं आप भी न गंवा दें गाढ़ी कमाई
ऋषिकेश। देहरादून रोड निवासी बुजुर्ग महिला सुधा के साथ हुई इस वारदात के बाद लोगों को ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सएप’ पर दोस्त बन मोटी कमाई के लिए रकम देने का झांसा देने वालों से बचने की जरूरत है। ऐसे किसी भी कारोबार से जुड़ने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच परख करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आप भी ठगी का शिकार सकते हैं।


पुलिस को नाइजीरियन गैंग पर शक
ऋषिकेश। पुलिस आरोपियों को नाइजीरियन गैंग से जुड़ा मान रही है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी का कहना है कि इस प्रकार के मामले देश में पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं, जिनमें नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की पुष्टि भी हुई है। शुरुआती जांच में मामला नाइजीरियन गैंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है कि कहीं फेक आईडी बनाकर देश से ही तो नहीं किसी ने सुधा को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed