{"_id":"5a47f79a4f1c1bc45b8bef86","slug":"151466604620-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रभागा में पत्थर मारकर महिला का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद्रभागा में पत्थर मारकर महिला का सिर फोड़ा
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर मारकर महिला का सिर फोड़ा
ऋषिकेश। चंद्रभागा में शनिवार सुबह दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते घर का विवाद सड़क पर आ पहुंचा। इसी बीच छोटे भाई ने अपनी भाभी का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान महिला को परिजन निजी अस्पताल ले गए और उसकी मरहम पट्टी कराई। इसके बाद पीड़ित महिला पति के साथ त्रिवेणीघाट चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को मौके पर तलब किया। चौकी में बातचीत के दौरान दोनों परिवारों के बच्चों के बीच गहमागहमी हो गई। पुलिस ने देर रात तक इस मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की थी। चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा ने बताया कि झगड़े से जुड़ा मामला चौकी आया था। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।