{"_id":"5a3ebb3f4f1c1b6a118b9c14","slug":"151406076114-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो रसगुल्ले खाने की शर्त पर विवाद में आठ लोगों को हुआ चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किलो रसगुल्ले खाने की शर्त पर विवाद में आठ लोगों को हुआ चालान
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन किलो रसगुल्ले खाने की शर्त पर हंगामा
-- मामला थाने तक पहुंचा, पुलिस ने आठ लोगों का किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहर में तीन किलो रसगुल्ले खाने की शर्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले सभी युवकों को कोतवाली ले आई और चालान कर दिया। मामला कोतवाली डोईवाला की केशवपुरी बस्ती क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बस्ती में शुक्रवार की शाम सात बजे के आसपास कुछ युवाओं में तीन किलो रसगुल्ले एक बार में खाने की शर्त लग गई। तय किया गया कि यदि किसी ने एक साथ इतने रसगुल्ले खा लिए तो इसका भुगतान दूसरा करेगा नहीं तो स्वयं विजेता पार्टी को देना पडे़गा।
समीपवर्ती एक मिष्ठान भंडार के पास में ही केशवपुरी बस्ती के सुनील कुमार ने शर्त स्वीकार कर दुकान में तीन किलो रसगुल्ले तुलवाकर खाने शुरू कर दिए। अजीबोगरीब शर्त को पूरा होते देखने के लिए लोगों का भी जमावड़ा भी लग गया। सुनील ने रसगुल्ले खाने शुरू किए और दो किलो 700 ग्राम रस्सगुल्ले खा गया। अभी 300 ग्राम रसगुल्ले खाने बाकी रह गए थे, कि शर्त देखने के लिए पहुंचे कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। शोर मचने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
बस्ती से ही मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद को समाप्त करवाया और विवाद करने वाले सभी लोगों को कोतवाली लेकर आ गई। एसएसआई योगेंद्र सिंह गुंसाई ने बताया कि सुनील के अलावा केशवपुरी बस्ती के ही सोनू, गोविंदा, सोनू कुमार, प्रमोद, ललित, सरजीत और संगीत का चालान कर दिया गया है।