{"_id":"5a36b6654f1c1b686a8ba464","slug":"1513535224195-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी भर्ती के नाम पर 5.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी भर्ती के नाम पर 5.
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पटवारी के पद पर भर्ती कराने के नाम पर पुलिस महकमे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पांच लाख 87 हजार की रकम हड़पने के दो आरोपी ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन रोशनाबाद में धोबी के पद कार्यरत नरेश पुत्र विजेंद्र की मुलाकात पिछले साल दो युवकों से हुई थी। युवकों ने खुद की कांग्रेसी सरकार में अच्छी पैठ होने का झांसा दिया। विश्वास दिलाया कि वह उसके बेटे को पटवारी के पद पर भर्ती करा सकते हैं। युवकों पर विश्वास कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पांच लाख, 87 हजार की रकम दे दी। कई माह गुजरने के बाद भी पटवारी की नौकरी बेटे को नहीं मिली। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद से आरोपी लगातार टाल मटोल करते रहे कि वह उसकी रकम लौटा देंगे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी नरेंद्र राज पुत्र तिलकराज निवासी मोतीनगर गाजियाबाद हाल निवासी सीतापुर और आलिम पुत्र यामीन निवासी जमालपुर कलां कनखल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आलिम पूर्व में भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है।