{"_id":"5a2c4d064f1c1b0d698c10c7","slug":"15128528789-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री लेने जा रही ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर श्रमिक महिला की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन सामग्री लेने जा रही ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर श्रमिक महिला की मौत, दो बच्चे घायल
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से महिला की मौत
-- धर्मूचक खनन लाट से खनन सामग्री भरने जा रही थी ट्रैक्टर ट्राली, दो बच्चे हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। वन विकास निगम के धर्मूचक खनन लाट से खनन सामग्री भरने जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी ट्राली से गिरने से घायल हो गए। पोस्टमार्टम होने के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली के अंतर्गत धर्मूचक में वन विकास निगम का खनन लाट है। सुबह करीब सात बजे के आसपास खनन सामग्री लेने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली आरक्षित वन क्षेत्र में जा रही थी। अंदर जाने के लिए एक श्रमिक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रैक्टर में बैठ गई।
झटका लगने से महिला अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिर गई। इसके बाद दोनों बच्चे उसके ऊपर आकर गिरे। नदी तट पर पत्थर आदि से टकराने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि हादसे में मंजू 25 पत्नि पूरण निवासी ग्राम कौशलपुरी थाना अतरौली जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि हादसे के दौरान उसकी एक वर्षीय पुत्री काजल और तीन साल का पुत्र प्रवीण उसके ऊपर गिरे जिससे उनको कम चोटें आई। बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद धर्मचूक खनन गेट से खनन सामग्री की आवाजाही नहीं हो सकी। बताया गया कि घटना के बाबत कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि परिजन अंतिम संस्कार पैतृक गांव में करेंगे।
विज्ञापन
व्यवस्था सुधारने की मांग
डोईवाला। धर्मूचक खैरी गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र खालसा ने खनन सामग्री लाने जाने वाले वाहनों से होने वाले ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और वन निगम से उचित कार्ययोजना बनाने की मांग की है। अवगत कराया कि खनन सामग्री के वाहन से बीते साल भी खत्ता गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कहा कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस पहल जरूरी है।