फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राठी की मां पर फिर कसा शिकंजा

राठी की मां पर फिर कसा शिकंजा

Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रिटायर्ड भेलकर्मी अंबरीष रस्तोगी के पांच करोड़ हड़पने के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला पर भी शिकंजा कसा है। विवेचना के दौरान राजबाला का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे भी नामजद किया है।

निरंजनी अखाड़ा (कनखल मार्ग) निवासी रिटायर्ड भेलकर्मी अंबरीष रस्तोगी ने केस दर्ज कराया था कि उसने कनखल निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल को भूमि में निवेश के लिए पांच करोड़, ग्यारह लाख की रकम दी थी। आरोप था कि 13 माह में उसे दोगुनी रकम देने का वायदा किया था, लेकिन रकम अब तक नहीं लौटाई गई। उल्टा उसे गोली मरवा देने की धमकी दी गई। रिटायर्ड भेलकर्मी ने प्रॉपर्टी डीलर, उसके बेटे प्रफुल्ल अग्रवाल, प्रॉपर्टी डीलर बंधु अमित एवं अंशुल राठी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तफ्तीश में सामने आया कि राठी के नाम पर मरवा देने की धमकी दी गई थी और राठी की मां भी पूरे मामले में संलिप्त थी। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि राठी की मां राजबाला को भी नामजद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कर रहे है, जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed