{"_id":"5a130ecf4f1c1bd9798bdbd0","slug":"151119852619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े पोल पर दौड़ा करंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े पोल पर दौड़ा करंट
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रविवार शाम घसिया महादेव में बिजली के पोल में करंट आने से एक जानवर की मौत हो गई। पोल में करंट दौड़ने की सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों विद्युत सफ्लाई काट दी। इसके चलते एजेंसी मोहल्ला क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों ने इसे ऊर्जा निगम की लापरवाही मानते हुए रोष जताया है। उनका कहना है कि बिजली पोल बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में लगा हुआ है। यहां पर काफी संख्या में स्कूली बच्चे खड़े रहते हैं।
शनिवार शाम घसिया महादेव में बदरीनाथ हाईवे किनारे खड़े विद्युत पोल में अचानक करंट आ गया, जिससे इसके समीप खड़े एक गधे की मौत हो गई। ऊर्जा निगम ने पोल में समांतर गुजर रही तारों को पृथक करने के लिए लकड़ी लगाई हुई थी। यह लकड़ी पोल से जुड़ी हुई थी। बारिश के कारण गीली लकड़ी पर करंट दौड़ गया, जो पोल के जरिए जमीन तक पहुंच गया।
विद्युत वितरण खंड के ईई एसके सहगल ने कहा कि डिस्क पंचर होने से करंट दौड़ा। यह स्वाभाविक है, लेकिन भविष्य इसकी पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।