फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रानीपोखरी से लापता नाबालिग पंजाब से बरामद

रानीपोखरी से लापता नाबालिग पंजाब से बरामद

Fri, 10 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए
विज्ञापन

--------------

रानीपोखरी से लापता 10वीं की छात्रा पंजाब से बरामद
- सात माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता
- पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सात माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में रानीपोखरी से लापता हुई 10वीं की छात्रा को पुलिस ने पंजाब के चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना रानीपोखरी पुलिस के मुुताबिक रानीपोखरी निवासी एक महिला ने बीते चार अप्रैल-2017 को 16 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तहरीर में महिला ने कक्षा 10 में पढ़ने वाली बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित की।
विवेचना में छात्रा के अपहरण के तथ्य पुलिस को मिले। छात्रा की तलाश में जुटे एसआई प्रताप सिंह और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को उसे मोहाली, पंजाब से बरामद कर लिया। पुलिस को छात्रा के साथ अपहरण का आरोपी हैप्पी सिंह पुत्र बलदेव सिंह (24) निवासी कंझेरी सेक्टर- 52, चंडीगढ़ से मिला। पुलिस दोनों को रानीपोखरी थाने ले आई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि छात्रा ने पूछताछ में युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की बात कही है। बताया कि आरोपी हैप्पी को बृहस्पवितार तड़के करीब ढाई बजे पकड़ा गया। सात महीने के दौरान आरोपी हैप्पी नाबालिगा को दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ अलग-अलग जगह घुमाता रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस बाबत छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रताप सिंह के अलावा कांस्टेबल हरीश उप्रेती, आनंद कुमार और महिला कांस्टेबल सुलेखा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed