{"_id":"59fdf0544f1c1bc8678b9423","slug":"150981444814-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालापुर में महिला ने की आत्म्हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वालापुर में महिला ने की आत्म्हत्या
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात गणेश विहार कालोनी (सीतापुर) की है।
सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत दीपेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। देर रात जब उसकी आंख खुली तो उसने पत्नी ज्योति (27)को कमरे में पंखे के सहारे लटके देखा। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया कि शादी को करीब दस बारह वर्ष हो चुके है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन