फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्मैक बेचते रंगे हाथों पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

स्मैक बेचते रंगे हाथों पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
स्मैक बेचते रंगे हाथों पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने स्मैक (नशीला पदार्थ) का धंधा करते हुए तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लगभग 16.14 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों में दो उत्तर प्रदेश के हैं, जो स्थानीय युवक को स्मैक बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोबीघाट में तीन युवकों के पास स्मैक की सूचना मिली, जिस पर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र चौहान के नेतृत्व कांस्टेबल हारुन, महेश, चैन सिंह, दिनेश और बृजमोहन की टीम धोबीघाट पहुंची। वहां उन्होंने तीन युवकों को खड़े देखा। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर और कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार हुए शाहबाज पुत्र असलम और मोहम्मद दाऊद पुत्र अब्दुल लतीफ बुद्धबाजार कोतवाली मुरादाबाद (यूपी) के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा आरोपी अक्षय बिष्ट श्रीनगर का रहने वाला है। शाहबाज दो साल पहले श्रीनगर में जूतों की दुकान में काम करता था। दोनों लोग बरेली से स्मैक लाकर श्रीनगर में अक्षय को बेचते हैं। जबकि अक्षत पहले भी स्मैक रखने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed