फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग बेटी से दुराचार के आरोप में पिता गिरफ्तार

नाबालिग बेटी से दुराचार के आरोप में पिता गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग बेटी से दुराचार के आरोप में पिता गिरफ्तार
कीर्तिनगर। नाबालिग बेटी से दुराचार के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने सितंबर में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामले को राजस्व पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्यों के आधार पर पोक्सो के तहत आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर चार साल से दुराचार करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में सितंबर में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया था। पीड़िता का जिला चिकित्साल टिहरी में मेडिकल भी कराया गया था। तब लड़की ने घर जाने से भी इनकार कर दिया था, जिसके चलते उसे नारी निकेतन देहरादून भेज दिया गया था जहां वह अभी भी रह रही है।
विज्ञापन

कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी हो गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आरोपी पिता को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की क्षेत्र के ही एक स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
श्रीनगर। 4 सितंबर को कीर्तिनगर सीएचसी में क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने महिला डॉक्टर को आपबीती बताई। उसने महिला डॉक्टर को बताया था कि उसका पिता चार साल से उसके साथ दुराचार कर रहा है। नाबालिग ने यह भी बताया था कि इस बात की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को भी थी। इस पर महिला डॉक्टर ने लड़की को एसडीएम नूपुर वर्मा के पास ले गई थी। बाद में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed