फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर से गांव तक चला पुलिस का सत्यापन अभियान

शहर से गांव तक चला पुलिस का सत्यापन अभियान

Mon, 16 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
लोगों के सत्यापन के लिए घर-घर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

शहर से गांव तक चला पुलिस का सत्यापन अभियान
शांतिनगर में 26 लोगों का ढाई लाख रुपये के किए चालान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उनका सत्यापन भी किया गया। अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस एक्ट के तहत 26 लोगों का चालान कर करीब ढाई लाख रुपये राजस्व वसूला।
कोतवाली पुलिस ने रविवार को शांतिनगर से सत्यापन अभियान की शुरुआत की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमंत खंडूड़ी की अगुवाई में चले सत्यापन अभियान में पुलिस ने किराए का मकान लेकर रह रहे और दुकान आदि संचालित कर रहे 117 लोगों का ऑनलाइन सत्यापन कराया। इस दौरान 26 लोगों के खिलाफ सत्यापन में लापरवाही बरतने पर चालान किए। एसएसआई ने बताया कि शुरुआत में शांतिनगर में सत्यापन अभियान चलाया गया है। इस बाबत लोगों को जागरूक भी किया गया है। कई लोगों को पुलिस ने सत्यापन के लिए फार्म वितरित किए और ऑनलाइन सत्यापन की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

मुनिकीरेती में जागरूकता अभियान
मुनिकीरेती थाना पुलिस ने तपोवन, ढालवाला, चौदहबीघा और कैलासगेट आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि लोगों को सत्यापन फार्म वितरित करने के साथ ही संबंधित पुलिस चौकी और थाने में दुकान व मकान में रह रहे किराएदारों आदि का सत्यापन कराने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला में 34 लोगों को किया वेरीफाई
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस क्षेत्र में तीन हजार लोगों के घरों तक पहुंची। इसमें बिना सत्यापन कराकर रह रहे 34 लोगों का सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि लापरवाही में छह लोगों से मौके पर पांच-पांच हजार रुपये का चालान कर 30 हजार रुपये वसूले गए। 14 लोगों के एक लाख 40 हजार रुपये का चालान किए गए।

रायवाला में हुआ 40 परिवारों का सत्यापन
रायवाला पुलिस ने मुर्गीफार्म क्षेत्र में 40 परिवारों का सत्यापन किया। थानाध्यक्ष आशीष गुसाईं ने बताया कि सोमवार को अन्य इलाकों में भी सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से खुद थाने आकर या फिर ऑनलाइन के जरिए किराएदारों आदि का सत्यापन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed