फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टंकी की क्षमता 42 लीटी, पेट्रोल डाला 47 लीटर

टंकी की क्षमता 42 लीटी, पेट्रोल डाला 47 लीटर

Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सिडकुल में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में घटतौली का मामला सामने आया है। जिस कार की टंकी की क्षमता ही 42 लीटर थी, उसमें 47 लीटर पेट्रोल डाल दिया गया। कार स्वामी के शिकायत करने पर पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर ने उनके साथ अभद्रता की। ग्राहक ने इस मामले में जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत की है।

शिवालिक नगर निवासी फैक्ट्रीकर्मी राहुल शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा अपने दोस्त के साथ बुधवार शाम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने पंप कर्मचारी से टंकी फुल करने की बात कही। कर्मचारी ने जब 47 लीटर पेट्रोल भरने की बात कही तो कार स्वामी चौंक गया। पंप कर्मचारी को बताया कि उनकी कार की टंकी ही 42 लीटर की है, फिर भला उसमें 47 लीटर पेट्रोल कैसे आ सकता है। वह भी तब जब पहले से भी कुछ पेट्रेाल टंकी में था। पंप कर्मचारी के ठीक से जवाब न देने पर उन्होंने मैनेजर से बात करनी चाही तो मैनेजर ने भी अभद्रता कर दी। पंप मालिक से संपर्क साधा तो उनके तेवर भी कर्मचारियों की तरह रहे। थक हार कर पीड़ित ने 47 लीटर पेट्रोल की कीमत अदा कर पर्ची ले ली। फैक्ट्री कर्मी ने अब जिलापूर्ति अधिकारी को पूरे मामले की शिकायत की है। इधर, इंडियन ऑयल के फील्ड अफसर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है, जांच करा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed