फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्रता पर तीन लोगों को तीन-तीन साल की सजा

पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्रता पर तीन लोगों को तीन-तीन साल की सजा

Wed, 06 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्रता पर तीन लोगों को तीन-तीन साल की सजा
गोपेश्वर। न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएम) सहर्ष यादव की अदालत ने पुलिस से अभद्रता, लापरवाही से वाहन चलाने और शांति भंग के मामले में दोषी तीन लोगों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामला 22 अक्तूबर 2015 का है। पुलिस कर्मियों ने थाना चमोली में तहरीर दी थी कि कुलदीप सिंह निवासी टंगणी, (जोशीमठ), सुमित सिंह निवासी ग्राम स्नानगर, शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और संजीव निवासी छप्पर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाते हुए नंदप्रयाग से चमोली जा रहे थे। नंदप्रयाग में तैनात पुलिस कांस्टेबल मंदीप ने इसकी सूचना चमोली थाने को दी। वाहन के चमोली बाजार पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोका। उनसे पूछताछ की गई तो तीनों लोगों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई और गाली गलौच की। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष यादव की अदालत ने तीनों को दोषी पाते हुए तीन-तीन साल के कठोर कारावास और 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed