{"_id":"59ac5ec04f1c1b02278b4f2e","slug":"150446868410-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, युवती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, युवती घायल
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, युवती घायल
-- गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप सेना के वाहन से हुुई टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप स्कूटी और सेना वाहन के साथ टक्कर होने से युवक की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। थाना मुनिकीरेती के भद्रकाली चौकी प्रभारी शैलेंद्र नेगी के मुताबिक रविवार देर शाम स्कूटी सवार एक युवक व युवती की विपरीत दिशा से आ रहे सेना के वाहन से टक्कर हो गई थी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने 108 इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उन्हें ऋषिकेश चिकित्सालय में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने युवक की पहचान विवेक कुमार 24 पुत्र रामदुलार निवासी मनेरीभाली कालोनी, ऋषिकेश के रूप में कराई है। जबकि स्कूटी सवार युवती हिमानी प्रजापति 20 पुत्री मिसपाल प्रजापति निवासी ऋषिकेश को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मौके पर मौजूद परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए। युवक की मौत पर अस्पताल में मौजूद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उन्हें अन्य लोगों ने मुश्किल से संभाला। चौकी प्रभारी ने बताया कि सेना के वाहन को पकड़ लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।