{"_id":"599c60af4f1c1b30608b457b","slug":"15034206155-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चले लाठी डंडें, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चले लाठी डंडें, कई घायल
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सिडकुल के गांव औरंबागाद के राष्ट्रीय इंटर कालेज के एक छात्र को देर से आने पर डांटने पर हुए विवाद में दो गांव आमने- सामने आ गए। जहां छात्र ने अपने समर्थकों के साथ सरेराह एक शिक्षक को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा तो शिक्षक पक्ष ने छात्र के चाचा की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। चंद मिनट बाद फिर दोनों पक्ष के बीच सरेराह जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्ष को खदेड़ दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के करीब 12 लोग चोटिल हुए हैं। देर रात ही पीड़ित शिक्षक ने छात्र को नामजद कराते हुए 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
शनिवार को राष्ट्रीय इंटर कालेज के छात्र देर से पहुंचे थे। शिक्षक शेखर सिंह ने इस पर छात्र- छात्राओं को डांटा। शिक्षक के पक्ष में दूसरे शिक्षक योगेंद्र सिंह और अमित सिंह ने भी उतरे आए थे। शनिवार को ही 11वीं के छात्र नदीम पुत्र राशिद निवासी गांव आन्नेकी के परिजन ने शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी थी। सोमवार को छात्र अपने परिजन, परिचितों के साथ स्कूल पहुंचा था। स्कूल प्रबंधन की मान मनौव्वल के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था।
सोमवार देर शाम शिक्षक योगेंद्र सिंह चौहान मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव आन्नेकी के पुल पर ही छात्र नदीम ने अपने समर्थकों के साथ पीछा कर शिक्षक को रोक लिया। शिक्षक कुछ समझ पाता तब तक छात्र और उसके परिचितों ने पिटाई शुरू कर दी। इधर, वहां से गुजर रहे शिक्षक के गांव के युवक ने गांव में पूरे मामले की जानकारी दी। तब ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक छात्र और उसके परिचित भाग निकले। गुस्साए शिक्षक पक्ष ने छात्र के चाचा की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर उसके पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
इधर, देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। सरेराह जमकर लाठी डंडे चले। सूचना मिलने पर एसओ कमल मोहन भंडारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को दूर तक खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए औरंगाबाद एवं आन्नेकी में पीएसी तैनात कर दी गई। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिक्षक की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सांप्रदायिक रंग देने की हुई कोशिश
हरिद्वार। पूरे मामले को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की गई। भाजपाई इसी कार्य में जुट रहे। कोई ये मामला सांप्रदायिक नहीं है। ये सीधे सीधे दिखाई दे रहा है। लेकिन फिर भी भाजपाइयों ने पूरे मामले की तस्वीर ही बदलने के लिए कार्य किया। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बड़े ही सूझबूझ से कार्य किया और इस प्रकरण केा सांप्रदायिक रंग में नही रंगने दिया।