फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़ में पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, तीन चोटिल

गढ़ में पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, तीन चोटिल

Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने पर आरोपी को पकड़ने के लिए देहरादून पुलिस के साथ गांव गढ़ में पहुंची रानीपुर पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करते हुए जमकर मारपीट कर वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को जैसे तैसे खदेड़ दिया। फिर वारंटी को देहरादून पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। मारपीट में दो दारोगा, एक कांस्टेबल चोटिल हुए है। इस संबंध मं वारंटी के पिता, भाइयों ओर पड़ोसी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
देहरादून के राजपुर थाने से एसआई बलवीर सिंह रावत एक कांस्टेबल के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंचे थे। फिर वे एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा की अगुवाई में गांव गढ़ के रहने वाले रिजवान पुत्र कल्लू को गिरफ्तार करने पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही आरोपी के घर दबिश दी तो परिजनों ने हल्ला मचा दिया। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोपी रिजवान, उसके परिजन एवं ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट कर दी और वर्दी भी फाड़ डाली। इधर, पुलिस ने जैसे तैसे भागकर खुद को सुरक्षित कर पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर आस पास के थानों को फोर्स मौके पर पहुंचा। फिर पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन

आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा जबकि उसके परिजन फरार हो गए। इधर, मारपीट में एसएसआई मनोहर भंडारी, चौकी प्रभारी अभिनव और कांस्टेबल रितेश को चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रिजवान, उसके पिता कल्लू, भाई फैजान, इमरान, पडोसी सलमान को नामजद करते हुए करीब बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रिजवान को देहरादून पुलिस अपने साथ ले गई। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed